नवादा में वाहनों से अवैध वसूली करना बदमाशों को पड़ा महंगा, पुलिस ने रंगे हाथ 6 को किया गिरफ्तार

नवादा में वाहनों से अवैध वसूली करना बदमाशों को पड़ा महंगा, पुलिस ने रंगे हाथ 6 को किया गिरफ्तार

NAWADA : नवादा में पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां अवैध वसूली करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश बड़ी-बड़ी गाड़ियों से अवैध रूप से पैसा वसूल रहे थे और नहीं देने पर मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया जा रहा था। इस मामला की संज्ञान में आते ही नवादा के पुलिस कप्तान के द्वारा ताबड़तोड़ छापामारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


आपको बता दें कि पुलिस द्वारा NH31 पर चुंगी के नाम पर अवेध वसूली करने वाले 6 को पकड़ा गया है। विगत कुछ दिनों से पुलिस को भी सूचना मिल रही थी की रजौली में NH31 पर कुछ लोग चुंगी के नाम पर ट्रक, बस एवं अन्य वाहनों से बड़ी बड़ी राशि की रसीद काट रहे है एवं नही देने पर जबरजस्ती मारपीट कर अवैध रूप से पैसा की वसूली की जाती है। डीएसपी विक्रम सिहाग ने इसी क्रम में देर रात पुलिस के द्वारा एक विशेष ऑपरेशन चलाया। उसी दौरान 6 लोगों को पकड़ा गया है। जिसके पास के कई अवैध रसीद भी बरामद की गई है। नवादा पुलिस द्वारा NH31 पर नगर परिषद नवादा के नाम की पर्ची काटकर  चुंगी के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 6 लोगो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया हैं।

पकड़ाए व्यक्तियो की तलाशी के क्रम में बड़ी मात्रा में 300, 200,100 रुपए की रसीद मिली। जिसे गिरफ्तार लोगों के पास से बरामद किया गया है। सारी रसीद कटी हुई है। बहुत सारी रसीद को काटा भी गया है। आंकड़ा लगाने पर लाखों रुपया से ज्यादा का अवैध वसूली किया गया है। वही पुलिस के द्वारा पूछताछ के क्रम में  वसूली करवाने वाले पनाहगारो के नाम भी आए है।

गौरतलब है की चुंगी केवल निर्धारित दर एवं निर्धारित स्थल पर केवल प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा ही ली जा सकती है। लेकिन इन बदमाशों के द्वारा अवैध रूप से बिहार के झारखंड व झारखंड से बिहार आने वाली गाड़ियों से पैसा वसूला जा रहा था। इस पूरे मामले पर अधिकारी ने बताया है कि 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News