बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में बदमाश ने छठव्रती पर चलाई गोली, बाल बाल बची महिला की जान, जाँच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में बदमाश ने छठव्रती पर चलाई गोली, बाल बाल बची महिला की जान, जाँच में जुटी पुलिस

AURANGABAD : जिले के फ़ेसर थाना क्षेत्र के फ़ेसर गांव में कुछ मनचलों ने एक महिला की हत्या करने की नियत से गोली चला दी। हालाँकि गोली मिस कर गई और महिला की जान बच गई। इस घटना की जानकारी देते हुए 40 वर्षीय महिला मुन्नी देवी ने बताया की जब मैं भगवान भास्कर के अर्घ्य देने हेतू प्रसाद बना रही थी। उसी वक्त गाँव के  ही दो लोग मेरे घर मे घुस गये और मेरे ऊपर गोली चला दिया। हालाँकि फायरिंग नहीं हो सका और मै बाल-बाल बच गई। 

महिला ने इस घटना की सूचना फेसर थाना को दिया। जिसकी सूचना मिलते ही फ़ेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात मे जुट गई हैं। जब की पुलिस के द्वारा घटनास्थल की छानबीन करने के दौरान घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया। इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। लेकिन घटना की प्राथमिकी मुन्नी देवी के द्वारा फेसर थाने में दर्ज कराया गया है। 

जिसमें फ़ेसर गांव निवासी पिन्टू यादव व नीरज गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में महिला द्वारा बताया गया हैं की जब वह अपने घर मे छठ पूजा का प्रसाद बना रही थी। इसी बीच पिन्टू यादव पिस्टल लहराते हुए मेरे घर मे घुस गया और जान मारने की बात कहते हुए पिस्टल से फायर कर दिया। हालाँकि इश्वरिये कृपा से गोली मिस हो गई और महिला की जान बच गई। इसके बाद महिला शोर मचाने लगी। जिससे बदमाश वहाँ से भाग खड़े हुए। 

वहीं फ़ेसर थाना अध्यक्ष रामविलास प्रसाद यादव ने बताया कि घटनास्थल से छानबीन के दौरान एक गोली का खोखा बरामद किया गया है। इस मामले मे फेसर थाना की पुलिस  प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई मे जुट गई हैं। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News