बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में मामूली विवाद में दबंगों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में मामूली विवाद में दबंगों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : बांका में मामूली विवाद में एक युवक को गांव के ही  दबंग व्यक्ति द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत के लठाने झा टोला गांव का है।  मृतक युवक स्व० कृष्णानंद झा के 18 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार झा बताया जा रहा है। घटनास्थल पर मृतक युवक के दोस्त अरविन्द यादव भी मौजूद थे।

अरविन्द ने ही उसे बाइक पर उठाकर चांदन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। अरविंद ने बताया की सुनील मेरा दोस्त था। हम उसके घर गए थे। मेरे आंखों के सामने घटना हुई है। गांव के ही बिट्टू झा और गुड्डू झा दोनों भाई थे। हालाँकि उसने बताया की मामला क्या था। इसके बारे में हमें मालूम नहीं। बीच बचाव में मेरे साथ भी मारपीट किया गया है। 

ग्रामीणों ने बताया कि बिट्टू झा और गुड्डू झा दोनों दबंग किस्म के व्यक्ति है। दो साल पहले भी गांव में एक व्यक्ति को पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया था जो मुखिया सरपंच के पंचायती के बाद मामला को गांव में ही दबा दिया गया था। 

कहा की उसके बाद से इन दोनों भाई का और  मनोबल बढ़ गया। गांव में सभी के साथ लड़ाई झगड़ा करते रहता है। इस संबंध में एसडीपीओ राज किशोर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसे  किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News