बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा तीसरी बार भी पीएम बनेंगे नरेन्द्र मोदी

 बांका में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा तीसरी बार भी पीएम बनेंगे नरेन्द्र मोदी

BANKA : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को बांका में प्रेसवार्ता  कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में गिनाया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार ने काम किया है। सरकार के कार्यों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। जनता से जो वादा किया गया था, उसके अनुरूप कार्य किया गया है। सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में एनडीए के कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार गिरिधारी यादव तीन अप्रैल को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। मौके पर सुल्तानगंज विधायक ललित मंडल, भाजपा नेता राजकुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा, लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव, मनोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News