बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में गेहूं काटने के विवाद में शख्स ने युवक पर किया हमला, कमर में फंसे हसुआ को लेकर पीड़ित पहुंचा अस्पताल

बेगूसराय में गेहूं काटने के विवाद में शख्स ने युवक पर किया हमला, कमर में फंसे हसुआ को लेकर पीड़ित पहुंचा अस्पताल

BEGUSARAI : बेगूसराय में गेहूं काटने के विवाद में शख्स ने एक युवक पर हसुआ से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को हसुआ गुप्तांग के पास घुसा दिया। जिससे कमर के पास हंसुआ जाकर फंस गया। कमर में हसुआ फंसे अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा है। 

पूरी घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा चक्की टोला गांव की है। बताया जाता है कि चंदन राय का खेत और अशोक राय का खेत आसपास में है और गेहूं काटने को लेकर आज विवाद हुआ। इस विवाद में पहले चंदन राय के पिता की पिटाई कर घायल कर दिया गया।

फिर पिता के घायल होने की सूचना पर पहुंचे चंदन को भी आरोपियों ने कछिया हसुआ से हमला कर दिया और कचिया हसुआ उसके गुप्तांग में जाकर फंस गया। गंभीर रूप से घायल चंदन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News