बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में होमगार्ड जवान को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में होमगार्ड जवान को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक होमगार्ड जवान को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस घायल जवान को इलाज के लिए बेगूसराय के मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा एनएच 28 के समीप की बताई जा रही है। घायल होमगार्ड की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही के रहने वाले लगभग 48 वर्षीय अशोक यादव के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि होमगार्ड जवान अपने सहयोगियों के साथ एसबीआई ब्रांच से रुपया निकालने जा रहा था।  तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दिया।गोली लगने के बाद खून से लथपथ होमगार्ड जवान बेहोश होकर हाइवे पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने जवान को खून से लथपथ देख घटना की सूचना तेघड़ा थाने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर थाने की पुलिस ने पहुंचकर घायल होमगार्ड जवान को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है कि जवान को अपराधियों ने क्यों निशाना बनाया और किस लिए गोली मारी गयी है। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं एसपी अवकाश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो जवान एसबीआई शाखा से रुपए निकालने जा रहे थे। उसी दौरान बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

Suggested News