बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में गाँव के 3 बदमाशों ने महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची महिला थाना

भागलपुर में गाँव के 3 बदमाशों ने महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची महिला थाना

BHAGALPUR : जिले में आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। ताजा मामला मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया में सामने आया है। जहाँ मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया की 30 वर्षीय विवाहिता महिला के साथ उसी गांव के रहने वाले 3 युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। एक युवक ने महिला के हाथ को पकड़ा दूसरे ने रुमाल से मुंह बंद किया और तीसरे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला चीखती चिल्लाती रही। परंतु हवस के दरिंदों ने उस महिला की एक नहीं सुनी। पीडिता ने बताया की शिवनंदन यादव ने महिला के हाथ पकड़े दिलीप यादव ने महिला के मुंह पर रुमाल रखा और प्रकाश यादव के बेटे रोहित यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 


बताया जा रहा है की भदोरिया की रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता महिला रात के करीब 9:00 बजे रात्रि में अपने घर से खेत की ओर शौच के लिए जा रही थी। इस बीच तीन वहशी दरिंदों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जब पीड़िता अपने भाइयों एवं पिता के साथ दिलीप यादव रोहित यादव और शिवनंदन यादव के घर बोलने गई तो उन लोगों ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट भी किया। 

इस दुष्कर्म और मारपीट के मामले को लेकर पीड़िता मधुसुदनपुर थाना पहुंची लेकिन वहां से आश्वासन मिला कि महिला थाना जाकर अपनी फरियाद सुनाएं। उसी बावत आज पीड़िता महिला थाना पहुंची और अपनी फरियाद का आवेदन दिया। वहां से आश्वासन मिला कीजल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी। 

गौरतलब हो कि 30 वर्षीय पीड़िता महिला की शादी हुए तकरीबन 7 वर्ष बीत चुके हैं। पीड़िता महिला के शादी शाहकुंड में नीलेश यादव उर्फ नीलू से हुई है। पीड़िता के पति अभी किसी केस में वर्षों से जेल में बंद है। जिस कारण पीड़िता अपने ससुराल में नहीं रहकर अपने मायके में ही रहती है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News