बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में खेत में बकरी जाने के विवाद में दबंग ने की युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भागलपुर में खेत में बकरी जाने के विवाद में दबंग ने की युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

BHAGALPUR : भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में पशुपालक नीरज कुमार यादव (35) को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। अपराधियों ने नीरज के सीने में गोली मारी है।  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी ने उसे इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के ही टिंकू सिंह से खेत में बकरी जाने को लेकर सोमवार को विवाद हुआ था। इस विवाद में नीरज की गोली मारकर हत्या की गई होगी। हालांकि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने नीरज कुमार यादव को तब गोली मारी, जब वह पशु को खाना दे रहे थे। लोगों ने घायल अवस्था में नीरज को नवगछिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

नीरज के माता-पिता नही है। वह अकेले घर में रहकर पशुपालन का काम करता था। सोमवार को नीरज की बकरी टिंकू सिंह के खेत में चली गयी थी। जिसको लेकर टिंकू और नीरज के बीच विवाद हुई थी। इसी में गोली मारने की बात सामने आ रही है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News