भागलपुर में बहन को छोड़ देने से नाराज भाई ने चाक़ू मारकर बहनोई को किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

भागलपुर में बहन को छोड़ देने से नाराज भाई ने चाक़ू मारकर बहनोई

BHAGALPUR : जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के सिटीएस रोड में शुक्रवार की देर रात्रि साला अपने बहनोई पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी बहनोई को नाथनगर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जख्मी बहनोई की पहचान  खरीक थाना क्षेत्र के विसपुरिया गांव के निवासी कृष्णदेव कुमार सिंह के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णदेव प्राइवेट शिक्षक के रूप में हजारी साह लेन में रहकर ट्यूशन पढ़ाता है। जख्मी का भांजा अमरेश कुमार ने बताया कि कृष्णदेव कुमार सिंह की शादी वर्ष 2016 में भागलपुर के खंजरपुर में हुआ था,जिसके बाद से पारिवारिक विवाद होने के बाद मामला कोर्ट में चल रहा था। इसके बाद बहनोई पत्नी को छोड़कर नाथनगर के हजारी साह लेन स्थित एक लॉज में रहकर ट्यूशन पढ़ाता था। जिसको लेकर कृष्णदेव कुमार सिंह के साला ने जान मारने की धमकी दिया था।

इस बीच कृष्णदेव सिंह टहलने के लिए नाथनगर के सिटीएस चर्च मैदान गया हुआ था। जब काफी समय होने के बाद घर वापस नही आया तो कृष्णदेव सिंह का भांजा बाइक से खोजबीन के लिए चर्च मैदान पहुंचा। जहाँ देखन की उसका मामा लहूलुहान होकर बेहोश पड़ा हुआ था। 

इसके बाद आनन फानन में उसे इलाज कराने के लिए नाथनगर के रेफर अस्पताल पहुंचा। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नाथनगर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच के जुट गई है। बताया जा रहा है की साला ने बहनोई कृष्णदेव कुमार सिंह पर चाकू से गले ,सीना और हाँथ पर चार पांच जगह जख्मी कर दिया है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट