बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में मुर्गी फार्म संचालक की हत्या कर शव खेत में फेंका, परिवार ने कहा फोन आने पर घर से निकला, फिर नहीं लौटा

भोजपुर में मुर्गी फार्म संचालक की हत्या कर शव खेत में फेंका, परिवार ने कहा फोन आने पर घर से निकला, फिर नहीं लौटा

ARA : भोजपुर जिले में फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों में टेंट हाउस सह मुर्गी फार्म संचालक की हत्या कर दी है। शुक्रवार को उसका शव खेत में महुआ के पेड़ में फेंका हुआ मिला। उसके शरीर पर जख्म के निशान थे। वहीं, परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि ये किसी का फोन आने पर घर से बाहर निकला था। 

मामला शाहपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव निवासी राजनाथ महतो का बेटा विनोद कुमार सिंह उर्फ लाला (30) है। वह पेशे से टेंट हाउस और मुर्गी फार्म का संचालक था। अपने गांव में शिवम टेंट हाउस और शाहपुर के वीरपुर गांव में मुर्गी फार्म चलाता था।

मृतक के मामा संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार के देर रात करीब बारह बजे वह वीरपुर गांव स्थित अपने मुर्गी फार्म पर था। तभी उसके मोबाइल पर किसी कॉल आया और वह बात करते-करते उससे झगड़ा करने लगा। मोबाइल पर झगड़ते हुए वह अपने मुर्गी फार्म से निकल गया और वापस नहीं लौटा।

लाला की काफी खोजबीन की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच स्थानीय ग्रामीण ने उसके परिजन और स्थानीय पुलिस फोन कर सूचना दी। तेतरिया टोला गांव के खेत में महुआ के पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा हुआ है। मृतक के मुंह से खून निकला था, बाएं पैर की कानी उंगली के अंदर खरोच और कमर के ऊपर छोटा-छोटा बूंद जैसा खून जमने के जैसा निशान पाया गया है। 

इसके बाद पुलिस में शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी तरफ मृतक के मामा संजय कुमार सिंह ने मारपीट कर व उसकी हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई है।

हालांकि, उन्होंने अपने मृत भांजे विनोद कुमार सिंह उर्फ लाला के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद व दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। 


Editor's Picks