बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में हत्या नहीं इस कारण जाती है लोगों की सबसे ज्यादा जान, चौंकाने वाले हैं आंकड़े, अब भी नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान...

बिहार में हत्या नहीं इस कारण जाती है लोगों की सबसे ज्यादा जान, चौंकाने वाले हैं आंकड़े, अब भी नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान...

PATNA: बिहार में अपराधियों का बोल बाला है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। लेकिन राज्य में हत्याओं से ज्यादा लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। राजधानी पटना में पिछले साल 375 सड़क दुर्घटना के मामले सामने आए थे, जिनमें 220 लोगों की मौत हो चुकी है। 193 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं अगर आंकड़ो की माने तो 18 से 40 वर्ष के युवाओं की सड़क दुर्घटना में सबसे अधिक मौत हुई है। वहीं पटना में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के मौके पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए जा रहा हैं।  

जानकारी के अनुसार बिहार में 2023 में सड़क हादसे में 8800 लोगों की मौत हुई है। वहीं पटना में 220 लोगों की सड़क दुर्घटना में जान गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट की मानें तो कुल मौतों में सड़क हादसों में मरने वाले लोगों की संख्या 10 वें स्थान पर आती है। जो कि हत्याओं से तीन गुना ज्यादा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह पर इन घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

सड़क हादसों के शिकार अधिकतर युवा वर्ग हो रहे हैंष। जो कामकाजी और पैदल या बाइक सवार होते हैं उनकी इन घटनाओं में अधिक मौत हुई है। लोग कई कारणों से सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं। बिना देखे सड़क पार करना, तेज गति से वाहन सड़कों पर दौड़ाना, यातायात नियमों का पालन ना करना, नशे के हालत में तेज गति में वाहन चलाना। लोग थोड़ा लापरवाही बरतते हैं और वह हादसों के शिकार हो जाते हैं।

वहीं यदि सभी लोग सख्ती से यातायात नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के मौके पर सड़क हादसों से होने वाली मौतों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि, यातायात नियमों के अनुपालन के लिए में पटना में यातायात पोस्ट बनाए गए हैं। महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा नियम तोड़ने वाले वाहनों चालकों का चालान किया जा रहा है। हाइवे एवं हाई स्पीड पथों पर  सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए स्पीड गन रडार का प्रयोग किया जा रहा है। 

Suggested News