ज्ञान की भूमि बोधगया में कैसे घुमने आयेंगे पर्यटक, एक महीने में हुई छिनतई की आधा दर्जन घटनाएं

GAYA : बोधगया पूरे विश्व में ज्ञान की भूमि के नाम से प्रसिद्ध है। भगवान बुद्ध ने कठिन तपस्या के बाद यहां ज्ञान प्राप्त किया था। शांति का संदेश देने वाला बोधगया शहर के नाम से पूरे विश्व में जाना जाता है। यहां पूरे विश्व के पर्यटक घूमने के उद्देश्य से आते हैं। लेकिन अब दिन पर दिन  यहां की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। क्योंकि बोधगया में लूट और छीनतई की आये दिन घटना हो रही है। यहां कभी किसी का पर्स तो कभी चेन लेकर उचक्के फरार हो जा रहे हैं। बोधगया में अब छिनतई की घटना सरेआम हो रही है। पिछले एक माह में लगभग छह छिनतई का मामला प्रकाश में आया है। 


इसी मामले में पुलिस ने कई अपराधियों को पकड़ कर जेल भी भेजा है। लेकिन अपराधियों की फिर भी हिम्मत बुलंद  होती जा रही है,और छिनतई की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक और छिनतई की घटना हो गई। बोधगया बीटीएमसी गोलंबर से बिरला धर्मशाला कि तरफ जाने वाले सड़क पर रविवार को अहले सुबह दो अज्ञात युवक बिना नंबर के काले रंग का पल्सर पर सवार होकर मुंह बांधकर आये और एक महिला जो भोपाल से घूमने के उद्देश्य से बोधगया मे आईं थीं।  उसके गले से चेन  छीनने  का प्रयास किया। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाकर किसी तरह अपने चेन को बचा लिया। वहीं इस घटना को देख रहे नगर परिषद के सफाई कर्मी ने दोनों अपराधियो को झाड़ू उठा कर मारा। जिससे आगे बैठे अपराधी की मुंह फट गया। लेकिन किसी तरह अपराधी भागने में सफल रहा। 

महिला इस घटना से डरी हुई और सहमी हुई थी। इस मामले में आसपास के लोगों ने बोधगया थाने को सूचित किया। तभी बोधगया थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा घटनास्थल पर आए और मामले का जायजा लिया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। लेकिन अपराधी शातिर थे। वे लोग मुंह बांध कर आए। जिससे उन लोगों की पहचान नहीं हो पाई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर बने। लेकिन पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लाल कोठी कि हवा खिला कर रहेगी। 

बोधगया से संतोष की रिपोर्ट