शादी से पहले हिरासत में! लॉकडाउन का नियम तोड़ना पड़ा भारी, परिवार सहित दूल्हा-दुल्हन पहुंच गए थाने, फिर जो हुआ...

पुलिस और प्रशासन की कोशिशों के बाद भी लोग शादियों में लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और बारात निकालने से लेकर शादी में लोगों की भीड़ जुटाई जा रही है। गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक शादी की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए न सिर्फ बैंड वालों की ट्रॉली और डीजे को जब्त किया गया, बल्कि इसके साथ ही दूल्हा-दुल्हन और उनके पिता को भी हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जहां बाद में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जमानतीय धारा होने के तहत थाना से 141 के तहत बांड पर सभी को छोड़ा गया।

मामला थाना क्षेत्र के स्वराजपुरी रोड इलाके का बताया गया है। यहां एक एक मैरेज हॉल में झारखंड के धनबाद से आई बारात आई थी। बैंड-बाजा एवं डीजे साउंड सिस्टम के साथ जमकर नाच गाना कर शादी का लुत्फ उठाने में मग्न थे। वहीं शादी में भी 20 से अधिक लोग मौजूद थे। मैरेज हॉल में हो रहे शादी की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद तत्काल पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने बैंड बाजा को बंद कराते हुए जब्त किया। बैंड बाजा की ट्राली को थाना लाया गया। इसके बाद नई नवेली दुल्हा-दुल्हन के पिता सहित कई लोग को हिरासत में लिया गया। कुछ समय तक नई नवेली युगल जोड़ी को थाना में रखा गया। बाद में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जमानतीय धारा होने के तहत थाना से 141 के तहत बांड पर सभी को छोड़ा गया। साथ ही उन्हें लॉकडाउन के नियमों को नहीं तोड़ने की चेतावनी दी गई।

इधर पुलिस की इस तरह की कार्रवाई से शादी समारोह में आए लोगों में हलचल मच गई।  शादी में काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे। पुलिस कार्रवाई के बाद कई लोग शादी समारोह में बिना शामिल हुए लौट गए। बाद में किसी तरह से शादी संपन्न कराई गई। नई जोड़े को यह शादी हमेशा याद रहेगी।