बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में खेत में दिखा शरीर पर डिवाइस लगा गिद्ध, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा में खेत में दिखा शरीर पर डिवाइस लगा गिद्ध, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

DARBHANGA : जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के हावीभौआड़ गांव में एक खेत में गिरे गिद्ध के शरीर पर सेंसर लगा देख इलाके में सनसनी मच गयी। लोगों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। कोई इसे दुश्मन देश द्वारा जासूसी से जोड़ कर तो कोई इसे खुफिया विभाग के निगरानी से जोड़कर देखने लगे। 


दअरसल रविवार को खेत मे एक गिद्ध अचानक गिर गया। उसके शरीर पर गर्दन के ऊपर एक कैमरा जैसा डिवाइस लगा था। साथ ही पांव के पास कुछ लिखा हुआ सील लगा था। इस अजूबे को देखने के लिए उक्त स्थल पर लोगों का हुजूम लगना शुरू हो गया।

इसकी सूचना मिलने पर बहेड़ा थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने वहां पहुंच कर गिद्ध को देखा और उनके ऊपर लगे यंत्र को देख उन्होंने इस बात की सूचना तत्क्षण अपने उच्चाधिकारियों को एवं वन विभाग को दिया। हालांकि शाम के समय वन विभाग के कर्मियों ने वहां पहुंच कर तत्काल गिद्ध को जाल से ढ़क दिया और अपने वरीय पदाधिकारी के आने का इंतजार करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि ये गिद्ध विगत चार दिनों से इस गांव में इधर-उधर भटक रहा था। 

प्रत्यक्षदर्शी मोहन ठाकुर अपने खेत में रविवार को तीन बजे के आसपास धान की कटनी कर रहा थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत के मेड़ पर पड़ी, जहां उन्होंने गिद्ध के शरीर के ऊपर एक यंत्र लगा देखा। इस बात की सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दिया। उसके बाद थाना की पुलिस को सूचना दी गयी। फिलहाल वहां बहेड़ा थाना पुलिस कैंप कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि गिद्ध के ऊपर कैमरानुमा यंत्र लगा हुआ है।  इसकी सूचना वन विभाग तथा अपने उच्चाधिकारियों को उन्होंने दे दी है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये क्या हैं?

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News