बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में मजदूर की हत्या कर शव स्कूल के पास फेंका, एक सप्ताह पहले ही छुट्टी लेकर लौटा था अपने घर

गया में मजदूर की हत्या कर शव स्कूल के पास फेंका, एक सप्ताह पहले ही छुट्टी लेकर लौटा था अपने घर

GAYA : गया जिले के एक मजदूर का शव बरामद किया गया है। मामला इमामगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां नगमा पंचायत अंतर्गत सलवार स्कूल के पास स्थित पुल के पास से युवक का शव फेंका हुआ मिला है। मृतक की पहचान केसघा निवासी कृष्णा भारती के 40 वर्षीय पुत्र राजेश भारती के रूप में की गई है। पुलिस का मानना है कि हत्या रात में कहीं की गई है और शव को पुल के पास फेंका गया है।

बाहर मजदूरी करता था

मृतक राजेश भारती दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते थे। वह एक सप्ताह पूर्व ही अपने घर के केसघा आए थे। कृष्णा के शव मिलने की सूचना के बाद इमामगंज डीएसपी अमित कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार दोनों घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली। वे मृतक के घरवालों से भी जानकारी ले रहे हैं। हालांकि अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस के अन्य अधिकारी भी मामले की छानबीन में जुटे हैं।

डीएसपी ने बताया कि शव देखते ही ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छिपाने के लिए सलवार स्कूल के पुल के अंदर फेंक दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार का कहना है कि मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे हई पता चलेगा।


Suggested News