बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में कलयुगी चाचा ने तार-तार किया रिश्ता, नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गया में कलयुगी चाचा ने तार-तार किया रिश्ता, नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

GAYA : बोधगया थाना क्षेत्र के गाफा पंचायत में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहाँ एक कलयुगी चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने बोधगया थाना में लिखित तौर पर शिकायत की है। 


दरअसल चाचा ने मोबाइल में वीडियो दिखाने और पैसा देने का प्रलोभन देकर भतीजी को बुलाया और उसे उठाकर पास के झोपड़ी में ले गया। जहां 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म जैसे घटना का अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पीड़िता अपने घर जा कर रो रही थी। परिजनों द्वारा पूछताछ करने के बाद लड़की ने सारी सच्चाई घरवालों को बताई। 

इस घटना से आक्रोशित परिजन  मंगलवार को बोधगया थाने पहुंचे और आरोपी चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। आवेदन प्राप्त होने के बाद उक्त थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। इस मामले  में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बोधगया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News