बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में यज्ञ के बहाने प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, कोर्ट में परिजनों की मर्जी से कराई शादी

गया में यज्ञ के बहाने प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, कोर्ट में परिजनों की मर्जी से कराई शादी

GAYA : ज़िले के बेलागंज प्रखंड के खनेटा पंचायत के ग्राम कचहरी में एक अजब-गजब शादी का मामला सामने आया है। दो प्रेमी जोड़े को मिलने के दौरान ग्रामीणों ने देख लिया और दोनों को पकड़कर ग्राम कचहरी में शादी करा दी है। वहीं इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को दी गई। जानकारी के अनुसार खनेटा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी और ज़िले के आंती थाना क्षेत्र के अदोपुर गांव के रहने वाले बालदेव यादव के 24 वर्षीय पुत्र गिरिजेश कुमार का प्रेम प्रसंग पिछले कई महीनों से चल रहा था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी घरवालों को भी थी। 

इस दौरान पिछले एक सप्ताह से खनेटा गांव में अष्टभुजी दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन चल रहा था। यज्ञ के बहाने अपनी प्रेमिका कंचन कुमारी से मिलने प्रेमी गिरिजेश कुमार खनेटा उसके गांव आ गया। दोनो प्रेमी जोड़े एक स्थान पर मिल रहे थे। इसी बीच दोनों को एक साथ देख गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। 

दोनों को पकड़ने के बाद ग्राम कचहरी में लाया गया। सूचना के बाद ग्राम कचहरी की सरपंच उषा देवी, सचिव अमृता रानी, मुखिया राजीव रंजन उर्फ पप्पू, पूर्व उप सरपंच रामकृष्ण। दर्शन, वार्ड सदस्य अवधेश यादव, वार्ड सचिव मनीष कुमार पांडेय, वार्ड सदस्य बबिता देवी, अभय पासवान सहित अन्य लोगों ने विधिवत ग्राम कचहरी में क़ानूनी तौर पर प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। दोनों की शादी की सूचना प्रेमी युवक और युवती के घर वालों को भी भेजा गया। जिसके बाद लड़का एवं लड़की दोनों पक्ष के अभिभावक बेलागंज के प्राचीन काली मंदिर में एकत्रित होकर मां काली को साक्षी मानकर प्रेमी जोड़े को शादी के दांपत्य बंधन में बांध दिया। 

मामले के संबंध में सरपंच उषा देवी ने बताया कि हमारे पंचायत की एक लड़की का प्रेम प्रसंग ज़िले के आंती थाना क्षेत्र के अदोपुर गांव निवासी बालदेव यादव के पुत्र गिरिजेश कुमार से चल रहा था। यज्ञ के दौरान दोनो प्रेमी युगल मिलते हुए पकड़े गए। दोनों पक्ष के अभिभावक के सहमति से दांपत्य बंधन में बांध दिया गया। इस दौरान मौके पर गवाह के रूप में ग्राम कचहरी के सचिव एवं पंचों के अलावे गांव की बड़ी संख्या में महिला पुरूष ग्रामीण मौजूद रहे।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News