बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में कर्ज में डूबी महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चाकू से गला रेत कर की खुदकुशी

गोपालगंज में कर्ज में डूबी महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चाकू से गला रेत कर की खुदकुशी

GOPALGANJ: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में शनिवार को एक महिला ने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। वहीं महिला की मौत की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सिरिसिया गांव निवासी नाजिर हुसैन की पत्नी रेशमा खातुन घर की माली हालत सुधारने के लिए स्वयं सहायता समूह व अन्य ग्रामीण इलाके के बैंक के अलावे लोगों से कर्ज के रूप में काफी पैसा ली थी। उसने कर्ज लिए पैसों से व्यवसाय भी की थी। लेकिन व्यवसाय टूट जाने के कारण महिला कर्ज  देने वाले लोगों को पैसा नहीं लौटा पा रही थी। जिससे लोगों ने पैसों की डिमांड शुरू कर दी। 

इससे परेशान होकर महिला रेशमा खातुन ने सब्जी काटने वाली चाकू से अपना गला काट लिया। जिसके बाद कमरे में पड़ी महिला को देखकर घर के सदस्य खून से लथपथ अवस्था महिला को कुचायकोट पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक महिला के स्वजन ने बताया कि महिला घर की माली हालत सुधारने के लिए कर्ज ली थी। लेकिन कर्ज का पैसा वापस नहीं होने के कारण महिला ने सुसाइड कर लिया।

Suggested News