बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया पुत्र पर की फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

गोपालगंज में अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया पुत्र पर की फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के छठियाव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह मुखिया पुत्र मनीष मिश्रा पर रविवार की सुबह 10 बजे अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी की घटना में मुखिया के पुत्र बाल बाल बच गए हैं।

बताया जाता है कि भोरे थाने के छठियांव पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा के पुत्र मनीष मिश्रा अपनी कार से भोरे बाजार आ रहे थे। अभी वे भोरे विजयीपुर मुख्य पथ पर धरीक्षण मोड़ के पास पहुंचे थे। तभी अपाची सवार दो युवकों ने उनके चलती कार पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग की घटना में मुखिया पुत्र बाल बाल बच गए हैं। उनके गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पंचायत वासियों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। ग्रामीण भोरे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अपराधियों को पुलिस से भय पूरी तरह से खत्म हो चुका है। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से भोरे में दहशत का माहौल कायम है। 

बता दें कि, मुखिया प्रतिनिधि ईंट भट्ठे के व्यवसाय से भी जुड़े हैं। उनके पिता कृष्ण मिश्र पंचायत की तीसरी बार मुखिया है। अपने पिता के कार्यों को मनीष मिश्रा ही ज्यादातर देखते हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ियां चारों तरफ दौड़ने लगी। पुलिस की टीम क्षेत्र के चारों तरफ छापेमारी करने में जुट गई है। घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग की भीड़ जमा है।

Suggested News