बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में शादी का झांसा देकर प्रेमी ने प्रेमिका का किया यौन शोषण, दवा का ओवरडोज देकर कराया एबॉर्शन, अस्पताल में छोड़कर हुआ फरार

गोपालगंज में शादी का झांसा देकर प्रेमी ने प्रेमिका का किया यौन शोषण, दवा का ओवरडोज देकर कराया एबॉर्शन, अस्पताल में छोड़कर हुआ फरार

GOPALGANJ : जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी लव, सेक्स और धोखे का शिकार हो गई। किशोरी को उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। जब प्रेगनेंट हुई तब उसे दवा का ओवरडोज देकर गर्भपात कराया। लेकिन स्थिति जब खराब हो गई तो उसे एक ऑटो में बैठाकर अस्पताल पहुंचा और फरार हो गया। फिलहाल किशोरी का ईलाज अस्पताल के महिला वार्ड में चल रहा है। वही शिकायत पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

इस संदर्भ में किशोरी ने बताया की दो वर्ष पूर्व एक युवक से प्रेम संबंध कायम हो गया। जिसके बाद प्रेमी उसके घर आने जाने लगा। घर पर किसी के नहीं रहने के कारण प्रेमी से काफी नजदीकिया बढ़ गई थी। इसी बीच उसका प्रेमी उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। जिसके बाद पहली बार वह पांच माह पूर्व भी गर्भवती होने पर उसका प्रेमी  उसका गर्भपात कराया। 

इसके बाद फिर वह दो माह की गर्भवती हो गई। जिसके बाद आरोप है की उसका प्रेमी गर्भपात के पांच गोलियां खिला डाली। जिससे किशोरी की स्थिति नाजुक हो गई। नाजुक स्थिति में उसका प्रेमी आटो से अस्पताल लेकर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। वही इस मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस अस्पताल पहुंची और किशोरी का बयान दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। 

पुलिस की ओर से बताया गया की उसका बॉय फ्रेंड गर्भपात की दवा खिलाया था। स्थिति खराब होने पर सुबह अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गया। इसके पहले भी पांच माह पहले इसको प्रेगनेंट किया था। उस वक्त भी गर्भपात कराया था। शादी का झांसा देकर संबंध बनाता था। मामले की जांच की जा रही है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News