बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में सब्जी बेचनेवाले के बेटे ने इंटरमीडिएट परीक्षा में किया टॉप, साइंस में तीसरा स्थान किया हासिल

गोपालगंज में सब्जी बेचनेवाले के बेटे ने इंटरमीडिएट परीक्षा में किया टॉप, साइंस में तीसरा स्थान किया हासिल

GOPALGANJ : जिले के बरौली प्रखंड के नवादा गांव निवासी बाला साह के बेटा प्रिंस कुमार इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया है। प्रिंस ने साइंस विषय में 476 ( 95.20) अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। प्रिंस के सफलता को देख मां बाप फूले नही समा रहे है। उनके घर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। वही प्रिंस ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मां पिता और गुरुजनों को दिया है।

मेधावी छात्र है प्रिंस

दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता हैं की प्रिंस कुमार बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बरौली प्रखंड के एक उच्च विद्यालय में नामांकन लिया। प्रिंस हमेशा से ही अपनी पढ़ाई में ध्यान देते थे और कक्षा में अव्वल आते थे। दो भाई और छः बहनों में सबसे छोटा प्रिंस के कड़ी मेहनत और लगन ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। 

पिता बेचते है सब्जी मां है गृहणी

प्रिंस की मां ऊमरावती देवी एक गृहणी है। जबकि इसके पिता बाला  साह सब्जी बेच कर परिवार का भरण पोषण के साथ बच्चो को शिक्षा देते है। प्रिंस के पिता बाला साह पिछले 40 वर्षो  से सब्जी बेचते है। और अपने छः बेटियो को स्नातक की शिक्षा दी है। बेटे बेटियों को शिक्षा देंने में कोई कसर नहीं छोड़ते।  प्रिंस के माता-पिता ने हमेशा से ही उसकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने प्रिंस को अच्छी शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास किया।

बीपीएससी क्रैक करना है, प्रिंस का लक्ष्य

इस संदर्भ में प्रिंस और उनके माता पिता से हमारी टीम ने खास बातचीत की। अपनी इस सफलता का श्रेय प्रिंस ने अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है।  उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हमेशा से ही उनका समर्थन किया और उन्हें प्रेरित किया। उनके गुरुजनों ने भी उन्हें पढ़ाई में बहुत मदद की। वह बीपीएससी क्रैक कर अधिकारी बनना चाहते हैं । प्रिंस ने बताया कि मेरे पिताजी सब्जी भेजते हैं। मेरा पढ़ाई का तरीका अपने सवालो पर रहता था।  मैं अपने पढ़ाई के लिए टारगेट रखता था। आगे में बीपीएससी क्रैक करना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि 19 मार्च बोर्ड से फोन आया और 21 मार्च को पटना बोर्ड ऑफिस पहुंचा। जहां अधिकारियों ने कुल 36 से 37 सवाल किए। जिसका जवाब देते गया। सबसे ज्यादा सवाल हिंदी से रहा। वही केमिस्ट्री के एक दो सवाल में उलझ गया। 

माँ की छलकी ख़ुशी

प्रिंस के मां उर्मिला देवी ने बताया कि आज हमें ज्यादा खुशी मिल रही है। बेटा मेरा आज पूरे बिहार में टॉप आया है। प्रिंस  स्कूल से जब भी आते थे तो ना उनका खाने का और ना उनके खेलने का चिंता रहती थी। बस केवल उनका फोकस पढ़ाई पर ही रहता था। और पढ़ाई इतना करते थे कि वह रात में सोते भी नहीं थे। सुबह उठकर देखते तो प्रिंस रात भर पढ़ता रहता था। प्रिंस के पिता बाला साह ने बताया कि आज बहुत खुशी हो रही है की आज मेरा बेटा बिहार में तीसरे स्थान प्राप्त किया है। हम सब्जी बेचते हैं मैं अपने बेटे को  चाहता हूं। और मेरा बेटा जहां तक पढ़ाई करेगा मैं अपना शरीर बेचकर उसको आगे तक पढ़ाऊंगा।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News