हाजीपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, बोलेरो से आए थे अपराधी

HAJIPUR : वैशाली में इन दोनों अपराध चरम पर है। वैशाली जिले भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव में दिनदहाड़े बोलोरो पर सवार अपराधियो ने एक महिला को घर में घुस कर गोली मार कर घायल कर दिया। घायल महिला गोली लगने के बाद जमीन पर खून से लथपथ हो कर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला जगदीश पंडित के पत्नी मीला देवी बताया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही भगवान पुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।और महिला को इलाज के लिए बगल के ही निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने महिला को पैर में गोली मारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। स्वजन एवं पुलिसकर्मी अभी कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं।
बता दें कि बीती रात ही जिले में पूर्व मुखिया पति की बदमाशों ने धारधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस अभी तक कुछ भी पता नहीं लगा सकी है। इसी तरह तीन दिन पहले स्कूल संचालक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी।