बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में आज बीजेपी के दिग्गज नेताओं का हुआ जुटान, गडकरी, नड्डा, मौर्य और तिवारी की ताबड़तोड़ चुनावी सभा

झारखंड में आज बीजेपी के दिग्गज नेताओं का हुआ जुटान, गडकरी, नड्डा, मौर्य और तिवारी की ताबड़तोड़ चुनावी सभा

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को जहां पीएम मोदी ने प्रदेश में दो चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं आज बुधवार को झारखंड में बीजेपी के कई बड़े नेताओं का जुटान हुआ है। 

झारखंड में आज बीजेपी कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, मनोज तिवारी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे हैं और आज ये सभी ताबड़तोड़ चुनावी सभा को संबोधित करने वाले है। 

इसकी शुरुआत यूपी के डिप्‍टी सीएम मौर्य ने बड़कागांव से कर दी है। वे बड़कागांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे है। वहीं एक बजे मांडू व 2 बजे डुमरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी डकरा स्टेडियम में सभा को संबोधित कर रहे है। 

इधर भाजपा नेता मनोज तिवारी सिमरिया में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद कोडरमा, बरका व धुर्वा में सभा करेंगे। 

इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज बुधवार को रांची आएंगे। वे दोपहर 2:30 बजे मांडर विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी देव कुमार धान के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनावी सभा बेड़ो के बारीडीह के पड़हा मैदान में होगी।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News