जेएनयू में छात्रों ने रणवीर और ब्रह्मेश्वर मुखिया जिंदाबाद के लगाये नारे, आइसा, भाकपा(माले) और कामरेड चंद्रशेखर का किया पुतला दहन
NEW DELHI : 25 फ़रवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में कम्युनिस्ट छात्र संगठन आइसा की ओर से ब्रहमेश्वर मुखिया का फोटो व पुतला दहन किया गया था। उसके विरोध में आज रणवीर सेना संगठन के द्वारा जेएनयू में आइसा, भाकपा(माले) और कामरेड चंद्रशेखर का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पूरा जेएनयू रणवीर सेना ज़िंदाबाद व ब्रह्मेश्वर मुखिया ज़िंदाबाद के नारे से गूँज उठा।
उल्लेखनीय है कि जेएनयू विवादित नारे लगाए जाने और दीवारों पर विवादित स्लोगन लिखने के लिए हमेशा से ही चर्चा में रहा है। जेएनयू में विवादित नारे लगाए जाने या किसी संगठन उसके मुखिया के लिए नारे लगाए जाना कोई नई बात नहीं है। जेएनयू में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। अभी करीब दो सप्ताह पहले, यूजीबीएम की मीटिंग के दौरान भी दो छात्र समूह में जमकर झड़प और मारपीट की भी खबर सामने आई थी, जिसमें कई छात्र घायल हुए थे।
बता दें की जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके अंतर्गत जेएनयू के सभी स्कूलों में जीबीएम कराई जा रही है, जिसके माध्यम से हर स्कूल से चुनाव समिति के सदस्य चुने जा रहे हैं। चुनाव की प्रक्रिया काफी जटिल मानी जाती है।