कटिहार में भाजपा विधायक के भतीजे को गोलियों से भून डाला, ताबड़तोड़ मारी आधा दर्जन गोली...बिहार अपराध चरम पर....

कटिहार में भाजपा विधायक के भतीजे को गोलियों से भून डाला, ताब

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कटिहार का है। जहां बेखौफ अपराधियों भाजपा विधायक के भतीजे को  गोलियों से भून दिया है। अपराधियों ने ताबड़तोड़ आधा दर्जन गोलियां से विधायक के भतीजे को भून दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।  

जानकारी के अनुसार मृतक कोढ़ा विधानसभा के विधायक कविता पासवान का भतीजा नीरज पासवान है। कटिहार नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला संग्राम चौक के पास हुए इस घटना के बारे में बताया जा रहा है भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजा नीरज पासवान घर के पास ही चौक पर टहल रहे थे।

इस दौरान उन पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई। जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल शव को मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले नीरज पासवान पूर्व मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड के आरोपी भी है और फिलहाल इस मामले में बेल पर जेल से बाहर थे।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट