बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : कैफेटेरिया में युवतियों के साथ सजती थी रंगीन महफ़िल, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : कैफेटेरिया में युवतियों के साथ सजती थी रंगीन महफ़िल, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

KATIHAR : घंटे के हिसाब से रुपया दो और जमकर एंजॉय करो। इसी तरह से कटिहार के एक रेस्टोरेंटनुमा कैफिटेरिया में रंगीन महफ़िल का गोरखधंधा चल रहा था। पिछले कई दिनों से यहां पर इस गोरखधंधे की चर्चा सरेआम हो चुका था। लेकिन फिर भी न जाने क्यों पुलिस हर दिन सजने वाली इस महफिल के बारे में कुछ पता ही नही था। 

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान चौक पर चलने वाले इस कैफेटेरिया पर स्थानीय लोगों और कुछ संगठन के लोग अचानक धावा बोल दिया और आपत्तिजनक स्थिति में दो लड़की और दो लड़का पकड़े गए। स्थानीय लोग कहते हैं की उन लोगों के सूचना पर ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। जबकि संचालक ने स्वीकारा की वह घंटे के हिसाब से रुपया लेकर इस तरह के धंधा चला रहा था। आगे संचालक ने बताया की यह सिर्फ उनके यहां पर ही नहीं। बल्कि शहर के और कई इलाकों में ऐसा धंधा चल रहा है। जबकि पकड़े गए युवक भी प्रति घंटा तीन सौ रुपया देकर गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताने की बात को कह रहे हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची मुख्यालय डीएसपी रश्मि ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें दो युवक के अलावे एक कैफेटेरिया के संचालक और उसका स्टाफ शामिल है। जबकि मौके पर मौजूद लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही है। सेक्स रैकेट के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस विषय पर कुछ भी कहना है। चारों को हिरासत में लेकर जांच किया जा रहा है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News