कटिहार में नेताओं ने भैंस के आगे बजाई बीन, कहा महंगाई पर जनता की आवाज नहीं सुन रही सरकार

KATIHAR : देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार सत्ता पक्ष पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में कटिहार में महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर भारत जागो जनता पार्टी की ओर से 'अनोखा प्रदर्शन' किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह के नेतृत्व में भैंस के सामने बीन(बासुरी) बजाते हुए कार्यकर्ताओं ने नगर भवन के सामने से समाहरणालय तक मार्च निकाला। 

इस दौरान भारत जागो जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। पेट्रोल,डीजल सहित खाने पीने के सभी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है। देश में आज़ादी के बाद महंगाई कभी इतनी अधिक नहीं थी। इस मुद्दे को लेकर सरकार पर भैंस के सामने बीन बजाने की कहावत फिट बैठता है। आम जनता महंगाई से त्रस्त है। 

आवाज उठाने के बावजूद सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसलिए इन मुद्दों को लेकर सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए इस तरह से प्रदर्शन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जहां जहां उनके पार्टी का संगठन है। वहां आगे भी जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

Nsmch
NIHER

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट