बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में रिश्तेदारी में झाड़-फूंक करने आये शख्स की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया में रिश्तेदारी में झाड़-फूंक करने आये शख्स की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

KHAGARIA : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के जमालपुर भरतखण्ड सड़क के झंझरा पेट्रोल पंप के पास देर शाम गोली मारकर एक अधेड़  की हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के बलकुंडा गांव निवासी प्रमोद मल्लिक के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि वह अपने रिश्तेदारी में आए हुए थे। इसी बीच अपराधियों ने पेट्रोल पंप के पास गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पसराहा पुलिस मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि हत्या मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक एक महिला का झाड़फूंक करता था।

उधर पसराहा थाना क्षेत्र के झझरा पेट्रोल पंप के समीप हत्या के बाद क्षेत्र मे दहशत का माहौल है। घटना के बाद पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार के नेतृत्व मे अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक एक महिला को झाड़फूंक करने के लिये आता था। आज भी वह झाड़फूंक करने आया था। इसी दोरान घात लगाये अपराधियों ने प्रमोद मलिक को पीछे से सिर मे गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गयी।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट

Suggested News