खगड़िया में निबंधन पदाधिकारी पर कातिबों ने मनमानी का लगाया आरोप, कहा बिना उनके हस्ताक्षर के होती है जमीन की रजिस्ट्री

KHAGARIA : बिहार दस्तावेज नवीस संघ की खगड़िया इकाई के कातिबों ने जिला निबंधन पदाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। संघ के जिलाध्यक्ष रामसागर यादव ने रजिस्ट्री ऑफिस के अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा की बिना नोटिस जारी किए अनुज्ञप्तिधारी कातिब को जमीन के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया गया है। 


वर्षों से बिना कातिब के दस्तखत का जमीन की रजिस्ट्री नहीं होती थी। लेकिन जिला निबन्धन पदाधिकारी बिना नोटिस जारी किए हस्ताक्षर करने पर रोक लगा दिए हैं। संघ इसकी निंदा करता है। 

यादव ने कहा की इसके लिए कोई लिखित आदेश नहीं है। अधिकारी से इस सम्बन्ध में नोटिस टांगने को कहा जाता है तो कहते हैं की यह मौखिक आदेश है।  उन्होंने कहा की अपनी मांग को लेकर कातिब संघ विरोध प्रदर्शन करने पर विचार कर रहा है। प्रेस वार्ता में संघ के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट