बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किशनगंज में 20 साल की उम्र में 6 बच्चों की माँ बनी महिला, अस्पताल में एक साथ पांच बेटियों को दिया जन्म

किशनगंज में 20 साल की उम्र में 6 बच्चों की माँ बनी महिला, अस्पताल में एक साथ पांच बेटियों को दिया जन्म

KISHANGANJ: किशनगंज जिला के ठाकुरगंज  प्रखंड के कनकपुर पंचायत के तहत जालमिलिक गांव  में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक मां ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात महिला ने एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया है। यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी बच्चियां 1 किलो के अंदर बताई जा रही हैं और सभी स्वस्थ है। महिला पहले से तीन साल के बेटे की मां है। अब उसके 6 संतान हो गए।

वहीं परिवार में एक साथ पांच बेटियों के आने को लेकर परिजनों में उत्सव का माहौल है। मामला पोठिया प्रखंड का है। यहां एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव पीड़ा होने पर महिला भर्ती हुई थी। महिला की पहचान ठाकुरगंज कनकपुर पंचायत के जालमिलिक गांव निवासी ताहिरा बेगम (20) के रूप में हुई है। ताहिरा ने कहा कि जब मैं 2 माह की गर्भवती थी, तब मुझे पता चला कि मेरे पेट में चार बच्चे हैं। बाद में डॉक्टर के पास चेकअप करवाने गई तो मुझे पता चला कि पांच बच्चे हैं। इसके बाद मैं डरने लगी। डॉक्टर ने मुझे आश्वासन दिया कि डरने की बात नहीं है।

डॉक्टर फर्जाना ने बताया कि बहुत मुश्किल से ऐसे केस सामने आते हैं। अल्ट्रासाउंड में पता चला की पेशेंट के पेट में 5 बच्चे हैं। जैसे ही पेशेंट को पता चला, वो घबरा गई थी। पेशेंट को अच्छे से इंकरेज किया। साथ ही हम लोगों के लिए भी ये केस चैलेंजिंग था। बाकी रूटीन चेकअप के लिए वो आती थी। आज सुबह जब उसको लेबर पेन हुआ तो उसकी डिलीवरी कराई गई। इस दौरान पेशेंट को 5 लड़कियां हुई। सब कुछ सही हुआ है। अब पेशेंट को हायर सेंटर भेजा है। नार्मल डिलीवरी हुई है।

डॉ. ने बताया कि, पेशेंट और उसकी बच्चियां दोनों स्वस्थ है। केस चैलेंजिंग होने के बावजूद सूझबूझ के साथ बच्चों की डिलीवरी हो गई। वहीं महिला के परिजनों ने बताया कि ताहिर बेगम ने 5 बच्ची को जन्म दिया। बहुत ही खुशी हुई। परिजनों में भी खुशी का माहौल है। रेजा नर्सिंग होम के डॉक्टर फर्जाना ने बहुत ही अच्छी तरह नॉर्मल डिलीवरी करवाई है, जो कि काबिले तारीफ है। पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Suggested News