बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में छोटे भाई ने भाई और भाभी पर तेजाब से किया हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में छोटे भाई ने भाई और भाभी पर तेजाब से किया हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GOPALGANJ : यादोपुर थाना क्षेत्र के यादोपुर दुखहरण गांव में जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी पर तेजाब से हमला कर दिया। जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस के सहयोग से तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां दोनों का ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जादोपुर पुलिस ने घटनास्थल से तेजाब का एक डब्बा बरामद किया है। 

घटना के सम्बन्ध में तेजाब से झुलसे व्यक्ति ने बताया कि दुखहरण गांव निवासी किसान सिंह और उनके बड़े भाई उदय सिंह के बीच लंबे समय से जमीन बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। आज पीड़ित किसान सिंह वकील से मिलकर जैसे ही घर पहुंचे। उसके भाई ने तेजाब से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई किसान सिंह की पत्नी मंजू देवी पर भी तेजाब का छिंटा पड़ा और वह भी जख्मी हो गयी। 

दोनों को पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। 


Suggested News