बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में झांसा देकर शख्स ने विधवा से रचाई शादी, पोल खुलने पर बच्चे का किया अपहरण, जान से मारने की दी धमकी

मुजफ्फरपुर में झांसा देकर शख्स ने विधवा से रचाई शादी, पोल खुलने पर बच्चे का किया अपहरण, जान से मारने की दी धमकी

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर झांसा देकर एक विधवा से शादी रचाने का  मामला सामने आया है। जब इसका खुलासा हुआ तो आरोपी ने महिला के बच्चे का अपहरण कर लिया। मामला औराई थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक महिला के पति की मौत एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में हो गयी थी। उसे एक तीन साल का बच्चा है। 


इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई। वह फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसने उमर अली की जगह अपना नाम दीपक बताया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। आरोपी ने एक कागज पर उससे साइन करा लिया और कहा कि कोर्ट मैरेज कर लिए हैं। फिर दोनों साथ रहने लगे। अचानक से पीड़िता को उसकी सच्चाई पता लगी तो उसने विरोध जताया। इसके बाद आरोपी ने उसके और बच्चे के साथ मारपीट की। पीड़िता घर छोड़कर बच्चे को लेकर अपने मायके चली गयी। आरोपी ने वहां पहुंचकर चुपके से उसके बच्चे को अगवा कर लिया। अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह लगातार पीड़िता को कॉल कर धमका रहा है। उसने महिला के 3 साल के बच्चे का भी अपहरण कर रखा है। 

पुलिस सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में छापेमारी तो कर रही है। लेकिन, उसका सुराग नहीं मिला है। इस बीच आरोपी ने पीड़िता को वीडियो कॉल किया। उसे उसका बच्चा दिखाया। फिर उसका गला दबाने लगा। यह देख महिला ने स्क्रीन शार्ट ले लिया। आरोपी ने उसे केस उठाने की धमकी भी दी। कहा कि अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। इसके बाद कॉल काट दिया। पीड़िता ने वह तस्वीर पुलिस को सौंपी है और बताया कि बच्चे की जान खतरे में है। अविलंब उसे बचाने की गुहार लगाई है। सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर और औराई थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

हालाँकि बच्चे की मां समेत पूरा परिवार दहशत में है। उनलोगों को चिंता सता रही है कि आरोपी बच्चे के साथ कुछ भी कर सकता है। इधर, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के परिजन पर भी दवाब बनाया है। लेकिन, अबतक उसका सुराग नहीं मिला है। पुलिस की माने तो आरोपी के मोबाइल का लोकेशन बार-बार बदल रहा है। इसके अलावा अक्सर उसका नम्बर स्विच ऑफ रहता है। इस कारण उस तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हालांकि पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News