मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने प्रेम प्रसंग में युवक को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेम प्रसंग में गोली मारने की बात सामने आ रही है। बताते चलें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के महदेइया मठ के समीप की है। जहाँ अभी अभी अपराधियों ने निखिल राज नामक 25 वर्षीय युवक को गोली मार दी है। जिससे युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया है।
इलाज के लिए उसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ घायल निखिल राज का ईलाज जारी है। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना की पुलिस मौक़े पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
मामले में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि आज शाम तकरीबन आठ बजे साहेबगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक निखिल राज को गोली मार कर ज़ख्मी कर दिया है। जिसको ईलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। सूत्रों की माने तो गोलीबारी में घायल निखिल राज का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक युवती के परिजन को चल गया था। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट