मुजफ्फरपुर में नशे की आदत से पत्नी ने छोड़ा साथ, अब पुलिस ने शख्स का शव कमरे से किया बरामद, पढ़िए पूरी खबर

मुजफ्फरपुर में नशे की आदत से पत्नी ने छोड़ा साथ, अब पुलिस ने

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका एक डेड बॉडी को लोगों ने देखा। बंद कमरे से बदबू आने के बाद लोगों को शंका जाहिर हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के गन्नीपुर मिश्रा टोला की है। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर काजी मोहम्मदपुर थानेदार मनोज कुमार शाह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद कमरा खोल कर देखा गया तो पंखे से झूलता एक व्यक्ति का शव मिला। जिसके बाद थाना प्रभारी ने पुरे मामले की गंभीरता से जांच की। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जगन्नाथ सिंह के रूप में हुई।  जानकारी के मुताबिक मृतक जगन्नाथ सिंह स्थानीय डब्लू मिश्रा के किराए के घर में काफी सालों से रह रहा था। मृतक जगन्नाथ सिंह अक्सर नशे का सेवन करता था। जिस कारण उसकी पत्नी एक ही शहर में रहने के बावजूद उससे दूर रहती थी।

मिली जानकारी के मुताबिक नशे के कारण पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद भी होता था। आशंका जताई जा रही है की दो-तीन दिन पहले ही जगन्नाथ ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। 

Nsmch

घटना के सम्बन्ध ने काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि एक रूम से बदबू आ रही है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जब जांच की गई तो पंखे में लगे फंदे से लटका एक व्यक्ति का डेड बॉडी बरामद किया गया। जिसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट