बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में खेल -खेल में मासूम की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में खेल -खेल में मासूम की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA: नालंदा में खेलने के क्रम में एक मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मानपुर थाना इलाके का है। जहां खेलने के दौरान डूबने से एक ढाई साल के मासूम की मौत हो गई।  मृतक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के बनवारा गांव निवासी नीतीश पासवान के ढाई वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। 

मृतक के मामा बबलू पासवान ने बताया कि पति से अनबन होने के कारण कई साल उनकी बहन रीना देवी मायके में ही रह रही है। शनिवार को बालक घर के समीप खेल रहा था इसी दौरान वह खेलते खेलते पास के पोखर में चला गया और गहरे पानी डूब गया । काफी देर बाद जब उसका कुछ आता पता नहीं चला तो परिजन खोजबीन करने लगे।

इसी दौरान पोखर में उसका शव दिखाई दिया। जिसके बाद उसे बाहर निकाला। मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पोखर में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News