बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बदमाशों ने मामूली विवाद में चाचा भतीजा को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में बदमाशों ने मामूली विवाद में चाचा भतीजा को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : हिलसा थाना क्षेत्र के कौशिक नगर बदमाशों ने चाचा-भतीजा को गोली मारकर जख्मी कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मामूली विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद परिजन जख्मी कौड़िया बिगहा निवासी रामेश्वर प्रसाद के पुत्र अशोक प्रसाद और उनके भतीजे मनीष कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाएं। 

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों काे रेफर कर दिया गया। उधर अस्पताल में जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंचकर छापेमारी में जुटी है। 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से मामूली विवाद हुआ था। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि पुलिस छापेमारी में जुटी है। हालाँकि अभीतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News