बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में सावन को लेकर देवघर रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था, हर हर भोले के नारे से गूंजा स्टेशन परिसर

नवादा में सावन को लेकर देवघर रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था, हर हर भोले के नारे से गूंजा स्टेशन परिसर

NAWADA : कल से सावन की शुरुआत हो रही है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। इसी कड़ी में अब बाबा नगरिया देवघर के लिए कावंरियों का जत्था रवाना होने लगा है। गुरु पूर्णिमा को सैंकड़ों शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज से जल उठाने के लिए रवाना हुआ हैं। खासकर गया-हावड़ा एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस में कावड़ियों के बीच चढ़ने के लिए लोगों में आपाधापी देखी गई। वही नवादा में कावड़िया को ठहरने के लिए जगह -जगह पर पंडाल भी बनाया जा रहा है। 


आज पूरा स्टेशन परिसर बोल बम के गूंजता रहा। गेरुआ वस्त्र धारण किये शिव भक्त काफी उत्साहित दिख रहे थे। ट्रेन के अलावा रिजर्व वाहनों से भी कई कांवरिया देवघर की ओर रवाना होते नजर आये। कांवरियों की टोली में काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। कोरोना महामारी खत्म होने के बाद लोगों ने काफी राहत महसूस किया है। इस बार बाबा की नगरी देवघर पहुंचने के लिए नवादा से काफी तादात में भक्त रवाना हुए हैं।

इस दौरान आज पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। सावन को लेकर बाज़ार में गेरुआ रंग के वस्त्रों, कांवर आदि की मांग बढ़ गई है। केजी रेलखंड पर मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब तक शुरु नहीं किया गया है और न ही इसे लेकर कोई घोषणा की गई है। लिहाजा कांवरियों में काफी निराशा देखी जा रही है। गौरतलब है कि नवादा जिला के अलावा दूसरे राज्यों व जिलों के लोग बाबा नगरिया जाने के लिए केजी रेलखंड को बेहतर मानते हैं। पवित्र श्रावण मास शुरु हो रहा है। लिहाजा शिवालयों में शिवभक्तों की काफी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News