नवादा में पत्नी से हुए झगड़े के बाद वहशी पिता ने 09 माह के बेटे को सिलबट्टा पर पटक पटककर मार डाला

नवादा में पत्नी से हुए झगड़े के बाद वहशी पिता ने 09 माह के ब

NAWADA : नवादा से दर्दनाक खबर सामने आयी है. यहां  पत्नी से हुए विवाद के बाद  वहशी युवक ने  अपने 09 माह के पुत्र को पत्थर क़े सिलबट्टा पर पटक पटककर मार डाला .इस मामले में हत्यारा पिता क़ो गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिरदला प्रखंड के साढ  पंचायत स्थित  हरनरायणपुर  गाँव की है।  

 बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. जिसके बाद गुस्से में पत्नी अपने मायके परणा डाबर थाना क्षेत्र के हर नारायणपुर गांव चली आई. उसके तीन दिन बाद पति सुधीर यादव अपनी ससुराल नारायणपुर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की माने तो घर के सभी परिवार गेहूं  खेत फसल कटनी के लिए चला गया था ,तभी घर पर  संजय यादव के पुत्री व दामाद था. दोनों पति -पत्नी का विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी को पानी लाने क़े लिए दूसरे जगह भेज  दिया.इसी बीच में एक मात्र एकलौता दूधमूंही पुत्र को वहशी पिता ने पटक-पटककर मार डाला। 

इस बीच जब पत्नी पानी लेकर आई तो उसे घटना का पता चला. चीखने चिल्लाने पर घर परिवार के अन्य लोग जुट गये. उनलोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

REPORT- AMAN SINHA