पटना में अलकायदा के नाम से सीएमओ कार्यालय को उड़ाने की मिली धमकी, मेल आने के बाद पुलिस ने किया केस दर्ज

पटना में अलकायदा के नाम से सीएमओ कार्यालय को उड़ाने की मिली

PATNA : राजधानी पटना में सीएमओ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि सीएमओ के ई-मेल आईडी पर अलकायदा ग्रुप के नाम से यह धमकी दी, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने मेल करनेवाले के खिलाफ सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया  है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीते 16 जुलाई को सी०एम०ओ० बिहार पटना के कार्यालय के ई-मेल आईडी पर, ईमेल धारक achw700@gmail.com के द्वारा " बम से उड़ाने अलकायदा ग्रुप " लिखा हुआ धमकी सी०एम०ओ० कार्यालय के ई-मेल आईडी पर भेजा गया है। 

जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मेल करने वाले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा- 351(2) & (3) एवं) सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधि० 2000 की धारा-66(f) के अंतर्गत औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की है।

REPORT - ANIL KUMAR