पटना में होटल व्यावसाई के घर पर चढ़कर अपराधियों ने रंगदारी न देने को लेकर की ताबड़तोड़ फायरिंग सीसीटीवी में दिखा खौफनाक मंजर

पटना में होटल व्यावसाई के घर पर चढ़कर अपराधियों ने रंगदारी न

PATNA : राजधानी पटना से सटे बिहटा इलाके में रंगदारी न देने से गुस्साए अपराधियों ने होटल व्यवसाई के घर पर चढ़कर जमकर फायरिंग की और तोड़फोड़ भी किया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं इस फायरिंक की घटना के बाद से होटल व्यवसायी की पूरा परिवार खौफ में हैं।

बता दें कि बीते सोमवार की देर रात में बिहटा थानाक्षेत्र के जिनपुरा मार्ग में मुर्गीयचक गांव के समीप अपराधियों को दो लाख रुपए की रंगदारी नहीं मिलने पर जमीन व होटल कारोबारी के घर पर चढ़कर गोलीबारी और तोड़फोड़ की। व्यवसायी व उनके परिवार बाल-बाल बचे। हालांकि गोलीबारी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी।

घटना की सूचना पर पुलिस पहुचकर तीन मृत कारतूस को बरामद किया है। वहीं अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। लेकिन खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी है।

इधर घटना को लेकर बिहटा के  मुर्गीयचक गांव निवासी  सह व्यव्सायी अमरेंद्र उर्फ़ मंटू कुमार ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत में जिनपुरा निवासी सौरभ कुमार सहित आधा दर्जन अज्ञात अपराधियो के खिलाफ रंगदारी नही देने जान से मारने की नीयत से घर पर चढ़कर की  गोलीबारी और तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज करवाया है।

वही इस संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार जयसवाल ने बताया कि जिनपुरा के  मुर्गियाचक गांव में होटल व्यावसाई के घर पर फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना हुई है सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची जहां घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया गया है फिलहाल घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

इस संबंध में पीड़ित  के तरफ से थाने में शिकायत की गई है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

रिपोर्ट - सुमित कुमार