पटना में बच्चों से मोबाइल चोरी कराते हैं शातिर! गिरफ्त में आए नाबालिग ने खोला राज, हैरान करने वाला कारनामा

पटना में बच्चों से मोबाइल चोरी कराते हैं शातिर! गिरफ्त में आ

पटना. मोबाइल चोरी की हर दिन बढती घटनाओं के बाद भी पटना पुलिस पर ऐसे चोरों के खिलाफ सख्ती नहीं बरतने का आरोप लोगों ने लगाया है. ताजा मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग को रंगे हाथों मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया. नाबालिग को स्थानीय थाने की डायल 112 की टीम के हवाले किया. हालांकि लोगों का कथित आरोप है कि डायल 112 की टीम ने नाबालिक से कुछ पूछताछ की और थाने ले जाने की बजाय कुछ दूर आगे लेजाकर छोड़ दिया है।

वहीं स्थानीय लोगों ने इस बात का विरोध कर नाबालिग को फिर से पकड़ लिया. उसे पीरबहोर थाना ले जाकर पुलिस के हवाले किया गया। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले नाबालिक ने बताया की उसके ग्रुप में 4 बच्चे हैं जो सरगना के इशारे पर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. चारों भीड़ भाड़ वाले जगहों पर एक्टिव हो लोगो के मोबाइल पर हाथ साफ कर देते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनकी उम्र को देखकर किसी को संदेह नहीं होता और शातिर नाबालिग चोर मोबाइल लेकर आराम से फरार हो जाता है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग से मोबाइल की चोरी करवाने वाला गिरोह का मास्टरमाइंड मनीष और बबलू इन पढ़ने और खेलने वाले उम्र के नाबालिग बच्चों को मोबाइल फोन चोरी करने की पूरी ट्रेनिंग देता है. फिर उन्हें चोरी के लिए फील्ड में उतार देता है. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिकों को चोरी के एक को मोबाइल देने पर 3 से 4 हजार रूपए मिलते हैं. वही महीने में 20 से 25 हजार की कमाई एक नाबालिक को हो जाती है। फिलहाल पुलिस नाबालिग को कस्टडी में लेकर आगे की जानकारी और सरगना की तलाश में जुटी है ।

पटना से अनिल की रिपोर्ट