बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बेखौफ अपराधियों ने ई रिक्शा चालक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने मौके से खोखा किया बरामद...

पटना में बेखौफ अपराधियों ने ई रिक्शा चालक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने मौके से खोखा किया बरामद...

PATNA: बिहार में अपराधियों का बोल बाला है। अपराधी दिन हो या रात बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन अपराधियों पर नकेल कसने की पुलिस की तमाम कोशिशें असफल हो रही है। ताजा मामला पटना का है। जहां शनिवार की देर रात एक युवक पर अचानक अज्ञात 4 से 5 की संख्या में आए लोगों ने हमला कर दिया। वहीं युवक के साथ अपराधियों ने जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। 

वहीं इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दरअसल, मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र इलाके का है। जहां अपनी ई रिक्शा में सोए युवक पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया है। वहीं युवक इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि घायल कृष्णा राय दियारा का रहने वाला है। पटना के शास्त्री नगर थाना इलाके में गाय पाल कर दूध का व्यवसाय और ई रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता है। कुछ दिन पूर्व अज्ञात लोग से किसी बात को लेकर झड़प हुआ था।

वहीं घायल का अनुमान है कि घटना का अंजाम उन्हीं लोगों के द्वारा दिया गया है। घटना की जांच करने पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। हालांकि शास्त्री नगर थाना की पुलिस ने घटना में गोली चलने की बात से इंकार किया था, फिलहाल घायल को डराने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Suggested News