पटना में जालसाजों ने युवक के खाते से निकाले 92 हज़ार रूपये, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पटना में जालसाजों ने युवक के खाते से निकाले 92 हज़ार रूपये, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

PATNA : पटना से सटे मसौढ़ी ने एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहाँ मसौढ़ी थाना के खरौना गांव निवासी सरदार जयराम सिंह के पुत्र दीपक कुमार के बैंक खाते से अज्ञात जालसाजों ने 92 हजार रूपए की अवैध निकासी कर ली। 

इसकी जानकारी उसे तब हुई जब उसके मोबाईल पर रकम निकासी का मैसेज आया। इस संबंध में उसने शुक्रवार को अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मसौढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि दीपक का केनरा बैंक की स्थानीय मसौढ़ी शाखा में खाता है। 

गुरुवार की शाम उसके मोबाईल पर अचानक 92 हजार रूपए की निकासी का मैसेज आया। बाद में वह आनन फानन में बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की और अपना एकांउट फ्रिज करवा दिया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पटना से सुजीत की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News