बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पति पर सवा करोड़ रूपए कर्ज लेने का आरोप लगाकर दबंगों ने विधवा के साथ की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

पटना में पति पर सवा करोड़ रूपए कर्ज लेने का आरोप लगाकर दबंगों ने विधवा के साथ की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : पटना से सटे मसौढ़ी थाना क्षेत्र के सतीस्थान मोहल्ला में एक विधवा के साथ पति द्वारा कर्ज चुकता नहीं करने का आरोप लगाकर स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा गाली गलोज व मारपीट कर अंजाम भुगतने की धमकी दिए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विधवा ने स्थानीय सतीस्थान मोहल्ला निवासी पपलू सिंह और नीरज शर्मा के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

घटना बुधवार की शाम की है। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय सोनकुकरा मोहल्ला निवासी स्व. सूरज कुमार का गांधी मैदान के पास अर्थव टावर के नाम से एक शोरूम है। सूरज का बीते कुछ माह पूर्व निधन हो गया था। जिसके बाद से वह शोरुम बंद पड़ा था। बाद में उसकी पत्नी गिन्नी कुमारी जब अपने शोरुम को खोलने गई तो उक्त दोनों आरोपितों ने उसके पति पर उससे करीब सवा करोड़ रूपए कर्ज लेने का आरोप लगा शोरुम को खोलने नही दिया और उसे डरा धमका कर वहां से भगा दिया। 

इधर पीड़िता गिन्नी कुमारी का आरोप है कि उक्त दोनों आरोपितों के पास पति द्वारा कर्ज लिए जाने का कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है। इसके बाबजूद वे लोग रंगदारी कर उसे शोरुम खोलने नहीं दे रहे हैं। बताया जाता है कि उसे लेकर दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व भी दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था और उस वक्त भी मामला थाना तक पहुंचा था। बाद में मसौढ़ी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला  शांत हो पाया था। इसके बाद शोरूम में पड़े सामान को विधवा गिन्नी कुमारी यहां से निकाल कर ले गयी थी।

पूरे मामले में मसौढ़ी थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इन लोगों के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। मामला गंभीर है। इसीलिए पीड़िता के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


पटना से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News