बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पहले मनचलों ने कसी फब्तियां फिर करने लगी छेड़खानी, विरोध करने पर माशूक के सामने ही आशिक की जमकर की पिटाई

पटना में पहले मनचलों ने कसी फब्तियां फिर करने लगी छेड़खानी, विरोध करने पर माशूक के सामने ही आशिक की जमकर की पिटाई

पटना. माशूका पर कमेंट का विरोध करने पर चार से पांच की संख्या में मनचलों ने आशिक की जमकर धुनाई कर दी है। घटना पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनिशाबाद स्थित रामलखन लखन सिंह कॉलेज की है। परिक्षा के आखिरी दिन कॉलेज के गेट के समीप बैठे कुछ नशे में धुत मनचलो ने पहले तो लकड़ी पर फब्तियां कसी। इसका विरोध करने पर उसके बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी है।

सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। एक मनचले ने पीछे से छात्रा के दोस्त के सिर पर किसी लोहे के नुकीले औजार से वार कर दिया, जिससे उसका सर फट गया और वो लहूलुहान हो गया। खून बहता देख छात्रा से छेड़खानी और फब्तियां कसने वाले सभी बदमाश मनचले फरार हो गया। इसके बाद छात्रा ने युवक के दोस्तों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोस्तों ने उसका निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर रोड की रहने वाली है, जिसका सेंटर रामलखन सिंह कॉलेज में पड़ा था।

वहीं घटना के बाद छात्रा दोस्तों के साथ गर्दनीबाग थाना पहुंची और मनचलो के खिलाफ आवेदन दिया है। गौरतलब है कि जहां एक और सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बाते करती है। वहीं राजधानी में इस घटना के बाद स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्रा कितनी सुरक्षित है, इस घटना से साफ़ नजर आ रहा है!


Suggested News