पटना में तीन बच्चों की मां ने कम उम्र के यार के लिए पति को छोड़ा, ब्वायफ्रेंड के लिए सबसे लड़ने को है तैयार.....

PATNA: राजधानी पटना में शादीशुदा महिला ने अपने पति से बेवफाई की है। पटना की शादीशुदा महिला ने अपने पति को साइड कर अपने से कम उम्र का बॉयफ्रेंड के साथ लव मैरिज की है। इस महिला के तीन बच्चे भी हैं लेकिन इश्क का नशा और अपने यार को पाने की चाहत में वो हर हद से गुजर गयी। मामला पटना के दानापुर थाना का है।
बताया जाता है कि पटना के अगमकुआं इलाके के रहने वाले एक शख्स की पत्नी को बाइपास के रहने वाला गौतम कुमार से शादी के बाद प्यार हो गया। बाद में महिला ने जान से ज्यादा चाहने वाले पति का दिल तोड़ कर भाग निकली और अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। गौतम की उम्र महिला से काफी कम है। महिला ने बताया कि शादी करने के बाद उसने न्यायालय में पहुंच कर शपथ पत्र भी बनवाया। पत्नी द्वारा न्यायालय में शादी करने जाने की जानकारी पर पीड़ित पति अपने बच्चों को साथ लेकर दानापुर पहुंचा। पीड़ित पति और बच्चे ने महिला को घर चलने के लिए मनुहार करते रहे, गिड़गिड़ाते रहे।
पटना पुलिस ने भी अपने स्तर से समझाने की कोशिश की। लेकिन महिला ने अपना फैसला नहीं बदली और वो अब अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती है। महिला ने दावा किया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड से लव मैरिज कर ली है। वहीं, दानापुर थानेदार ने कहा कि शादी का एक दस्तावेज दिखाने के बाद महिला को पुलिस ने उसे आशिक के साथ जाने दिया।