बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में आज हिट एंड रन कानून के विरोध में चालकों का चक्का जाम, नहीं चलेंगे वाहन, परीक्षार्थियों को हो रही परेशानी

पटना में आज हिट एंड रन कानून के विरोध में चालकों का चक्का जाम, नहीं चलेंगे वाहन, परीक्षार्थियों को हो रही परेशानी

PATNA: पटना में हिट एंड रन कानून के विरोध चक्का जाम का घोषणा किया गया है। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की ओर से शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल का फैसला लिया गया है। फेडरेशन के बिहार महासचिव राजकुमार झा ने बताया कि दो दिन बिहार में पूरी तरह से हड़ताल है। आज से अगले दो दिनों तक ऑटो चालक संघ, इ-रिक्शा चालक संघ, कैब चालक बाद संघ, बस, ट्रक, लॉरी चालक संघ की ओर से वाहनों को नहीं चलाएंगे।

वहीं राज्य में मैट्रिक की परीक्षा संचालित हो रही है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के हड़ताल से परिक्षार्थियों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। वहीं राज्य पथ परिवहन ने बसों का परिचालन नियमित तौर पर करने का फैसला लिया गया है। सरकारी बसें चलती रहेंगी। बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, नवादा की तरफ जाने वाली बसें भी चलेंगी। वहीं, सीएनजी बसों के चालक ने बताया कि शुक्रवार यानी आज सभी बसें बंद रहेंगी।

दो दिन की हड़ताल में पूरे बिहार में सभी प्रकार के बड़े एवं छोटे वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस एवं स्कूली बच्चों की गाड़ी हड़ताल से मुक्त रहेंगे। वहीं बिहार मोटर्स ट्रांसपोर्ट फेडरेशन हड़ताल में शामिल नहीं होगा। बिहार मोटर्स ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर प्र.सिंह ने बताया कि संगठन हड़ताल में शामिल नहीं होगा। 

जानकारी अनुसार ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार ने सभी जिला इकाइयों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। इसमें ऑटो चालकों को हिदायत दी कि वे परीक्षार्थियों को लेकर सेंटर तक जाये। इस दौरान चालक हाथ पर कला कपड़ा बांध कर ही गाड़ी चलाएं। उसके अलावा एंबुलेंस को हड़ताल से मुक्त रखा गया है।

Suggested News