बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में 131 फीट की ऊंचाई से देख सकेंगे शहर का नजारा, गंगा किनारे लंदन की तर्ज पर बनेगा फेरिस व्हील

पटना में 131 फीट की ऊंचाई से देख सकेंगे शहर का नजारा, गंगा किनारे लंदन की तर्ज पर बनेगा फेरिस व्हील

PATNA: बिहार में विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। पटना स्मार्ट सिटी के द्वारा पटना के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। साथ ही कई नए परियोजनाओं को भी शामिल किया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में एक और प्रोजेक्ट जोड़ा गया है। दरअसल, स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा पटना में लंदन आई की तर्ज पर एक 131 फिट ऊंचा फेरिस व्हील का निर्माण होगा। इसका निर्माण रिवरफ़्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत किया जा रहा है।

बता दें कि, पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसके निर्माण की जिम्मेदारी बिहार राज्य रोड विकास निगम लिमिटेड को दी है। जानकारी अनुसार शहर में गंगा नदी के तट पर सभ्यता द्वार के पास एक जायंट व्हील (गोलाकार चक्र) का निर्माण होगा। यह चक्र लंदन में थेम्स नदी के किनारे बने फेमस 'लंदन आई या मिलेनियम व्हील' के तर्ज पर बनेगा। बीते दिनों पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड की हुई बैठक में इसका प्रस्ताव लाया गया और इसे मंजूरी भी दे दी गई। इस जायंट व्हील का नाम 'पटना आई' रखने का निर्णय लिया गया है। 

वहीं इस व्हील की ऊंचाई 40 मीटर (लगभग 131 फीट) होगी। इस फेरिस व्हील का निर्माण जून 2024 तक पूरा कर दिया जाएगा और इस प्रोजेक्ट करीब 47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट पटना के गंगा रिवरफ्रंट परियोजना का हिस्सा होगा। इसके निर्माण बिहार राज्य रोड विकास निगम लिमिटेड के द्वारा किया जाएगा। गंगा नदी के किनारे सभ्यता द्वार के पास बनने वाले इस जायंट व्हील "पटना आई" से पटना शहर का काफी खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

इस सभ्यता द्वारा के पास इसका निर्माण होने की वजह से इसके एक तरफ उफान मारती गंगा नदी देखी जा सकेगी तो दूसरी ओर शहर का ऐतिहासिक गांधी मैदान एवं अन्य इमारतें। इस फेरिस व्हील में कुल 20 बॉक्स होंगे जिसमें एक साथ 160 लोग बैठ सकेंगे और यह 60 डिग्री घूमेगा। 1.5 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से घूमने वाले इस व्हील के एक बॉक्स में आठ व्यक्ति बैठ सकेंगे।  इस व्हील को एक चक्कर लगाने में करीब आधे घंटे का वक्त लगेगा।  इस दौरान लोग पटना शहर की खूबसूरती का दीदार ऊंचाई से कर सकेंगे। पटना समार्ट सिटी के क्षेत्र आधारित विकास एरिया में इसका निर्माण कराया जा रहा है। 

Suggested News