बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर में प्रेमी जोड़े ने थाने में रचाई शादी, पुलिकर्मी बने बाराती, थानाध्यक्ष ने लड़की पक्ष की निभाई भूमिका

शिवहर में प्रेमी जोड़े ने थाने में रचाई शादी, पुलिकर्मी बने बाराती, थानाध्यक्ष ने लड़की पक्ष की निभाई भूमिका

SHEOHAR : अक्सर कहा जाता है कि प्यार कोई समय, जाति और दिन नहीं देखता है। जब दो दिल मिल जाता है तो सब कुछ पीछे छूट जाता है। कुछ इसी तरह का मामला देखने को मिला जिले के श्यामपुर भटहा थाना परिसर में। जहाँ दो प्रेमी थानाध्यक्ष और प्रमुख सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ना भादो देखा न खरमास एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाते हुए अग्नि के समक्ष सात फेरा लिया।


बकौल थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर की युवती प्रिया कुमारी को श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी सूरज कुमार से मोबाइल पर मिस कॉल से प्यार हो गया।  उसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। प्यार ऐसा परवान चढ़ा की पास के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में दोनों ने चोरी-छिपे एक दूसरे से शादी कर ली। 

जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो सभी ने इससे गहरी नाराजगी जताते हुए दोनों को एक दूसरे से दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया। इस सम्बन्ध में लड़की के पिता ने श्यामपुर भटहा थाने में एक आवेदन देकर पहाड़पुर गांव निवासी सूरज कुमार पर अपनी पुत्री का भगाने का आरोप लगाया था। जब थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने इसकी गहन पड़ताल की तो मामला पता चला कि दोनों युवक युवती शादी करने की उम्र पार कर चुके हैं। 

दोनों एक दूसरे के साथ रहने की बात कह रहे हैं। ऐसे में दोनों पक्षों की सहमति को लेकर पहाड़पुर पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मिलकर वधू पक्ष और वर पक्ष के लोगों को आपसी सहमती कराई और पूरे रीति-रिवाज के साथ आज बुधवार को थाना परिसर में ही शादी की गई। इस दौरान लड़की पक्ष से थाना अध्यक्ष पूरी तरह से मुस्तैद दिखे और लड़का पक्ष से स्थानीय प्रमुख ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

शिवहर से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News