बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में बदमाशों ने गोली मारकर किराना व्यवसायी को किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

सीतामढ़ी में बदमाशों ने गोली मारकर किराना व्यवसायी को किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले के रीगा में एक किराना व्यवसाई को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना रविवार रात्रि की है। लेकिन अब तक इस खबर से पुलिस बेखबर है। घटना तब की है जब वह दुकान बंद कर अपने घर के लिए लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद गोली से जख्मी युवक ने जब शोर किया, तो गांव के लोग पहुंचे। जिसके बाद घायल युवक को परिजनों ने सीतामढ़ी शहर के निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां अभी तक युवक बेहोशी हालत में है। हालांकि चिकित्कों ने स्थिति में सुधार बताई है। 

घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के भवानीपुर चोटाही गांव निवासी 40 वर्षीय रामसंयोग राय के रूप में को गई गई। अस्पताल के संचालक डॉ प्रवीण कुमार ने बताया की घायल युवक को बाएं जांघ में गोली लगी है। गोली को बाहर निकाल दिया गया है। परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना नही देने पर डॉक्टर ने खुद मेहसौल ओपी को जानकारी दी। घायल ने बताया कि उसका गांव में ही किराना का दुकान है। रविवार की रात्रि 10 बजे दुकान बंद कर सड़क किनारे रुके थे। इसी बीच बदमाशों ने गोली मार दिया। गोली लगने से वह सड़क पर गिर गया।

खास बात यह है की जिस थाना क्षेत्र में उक्त घटना हुई है। वहां के थानाध्यक्ष को अबतक न कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उक्त घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और ना ही किसी परिजन के द्वारा ऐसी जानकारी दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई जरूर की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस की ओर से कोई कारवाई नही की गई है। हालांकि अस्पताल के चिकित्सक ने गोली लगने की पुष्टि की है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News